Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

मकान गिरने से पिता व दो बचों की मौत , माँ घायल

पिथौरागढ़। शुक्रवार तड़के उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। यहां चैसर गांव में सुबह करीब साढ़े चार बजे एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में दो बचों और उनके पिता की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पिथौरागढ़ के विन विकासखंड के चैसर गांव में खुशाल नाथ का मकान गिर गया। इस घटना में घर में सो रहे खुशाल नाथ 28 वर्ष, पुत्र धनंजय 07 वर्ष और पुत्री निकिता 05 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। खुशाल नाथ की पत्नी निधि उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आरएस रौतेला, एसडीआरएफ और पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य कर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से गमगीन माहौल बना हुआ है। भारी मात्रा में छत का मलबा गिरने से तीनों की मौत हुई। महिला के पैरों में चोट आई है। कमरे में दीवार की ओर सोए होने से महिला बच गई। एसडीएम तुषार सैनी ने मौका मुआयना किया। खतरे को देखते हुए तीन परिवारों को शिट कर दिया है।

You may have missed

Advertisement