Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

वन भूमि हस्तांतरण पर हो तत्काल कार्यवाही: डीएम, जाने जिले की कुल लम्बित सड़को का हाल

बागेश्वर ।   जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में वन भूमि हस्तान्तरण के संबंध में समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि वन भूमि हस्तान्तरण के जो भी प्रकरण हैं उन पर सभी अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें, ताकि कोर्इ भी जन कल्याणकारी योजना वन भूमि हस्तान्तरण के कारण लंबित न रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि वन हस्तान्तरण के जो भी जन कल्याणकारी योजना के प्रस्ताव उपलब्ध होते हैं संबंधित विभाग द्वारा उन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी प्रकार की कोर्इ लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि जिन योजनाओं पर संयुक्त निरीक्षण एवं सर्वे किया जाना हैं उन पर तत्काल निरीक्षण कर अनुपालन आंख्या संबंधित को समय से उपलब्ध करा दें, तथा जिन योजनाओं पर डीपीआर, सैद्धान्ति स्वीकृति एवं एनपीबी की कार्यवाही की जानी हैं उन पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि यदि किसी योजना पर भारत सरकार एवं राज्य सरकार के स्तर पर कोर्इ आपत्ति लगयाी जाती हैं तो उस आपत्ति का निराकरण एवक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि कोर्इ भी पत्रावली किसी भी अनुभाग में एक सप्ताह से ज्याद लंबित न रहें, तथा एक सप्ताह के भीतर उस पर जो भी कार्यवाही एवं आंख्या उपलब्ध करायी जानी हैं उस पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि यदि कोर्इ योजना किसी करणों से शुरू नहीं हो पाती हैं तो उसके लिए समय से निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्तिच कराते हुए शासन को अवगत कराया जाय। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि उनके अधीन जो भी जन कल्याणकारी योजनायें स्वीकृति हैं उन पर सभी अधिकारी आम जनता की जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन पर त्वरित कार्यवाही करें तथा निश्चित समयबद्धता पर गुणवत्ता रूप में योजना को पूर्ण करें, ताकि आम जनता को उस योजना का लाभ उपलब्ध हो सकें। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों पर समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त की गयी। जिस पर अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्वर ने अवगत कराया कि उनके द्वारा 50 स्वीकृति सड़को के लिए आंनलार्इन प्रस्ताव प्रेषित कियें जा चुकें हैं जिसमें 30 प्रस्ताव पर सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो गयी हैं, पांच प्रस्ताव नोडल स्तर पर लंबित हैं तथा 11 प्र्रस्तावों पर उन्ही के द्वारा कार्यवाही की जानी हैं तथा लोनिवि कपकोट द्वारा 34 प्रस्तावों को लांनलाइन किया गया हैं, जिसमें 16 पर सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हुर्इ हैं, एक नोडल स्तर पर लंबित हैं तथा 11 प्रस्ताव उन्ही के स्तर पर लंबित हैं। अधि0अभि0पीएमजीएसवार्इ बागेश्वर ने अवगत कराया कि उनके द्वारा 13 प्रस्ताव आंनलाइन कियें गयें हैं जिसमें 08 पर सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो गयी हैं तथा दो नोडल स्तर पर लंबित हैं दो उनके स्तर पर कार्यवाही हेतु लंबित हैं। पीएमजीएसवार्इ कपकोट द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा 19 प्रस्ताव आंनलार्इन कियें गयें है, जिसमें से 12 पर सैद्धान्तिक स्वीकृति प्राप्त हो गयी हैं, एक नोडल स्तर पर लंबित व एक पर उनके स्तर से कार्यवाही की जा रही हैं। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पेयजल निगम, उप संभागीय कार्यालय, विद्युत विभाग, नगर पालिका, जिला पंचायत, ग्रामीण निर्माण विभाग, चिकित्सा महाविद्यालय आदि विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की प्रकरणों पर भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दियें गयें। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी बी0एस0शाही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0डी0जोशी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर राकेश चन्द्र तिवारी, काण्डा/गरूड योगेन्द्र सिंह, अधि0अभि0 लोनिवि बागेश्वर के0के0तिलारा, पीएमजीएसवार्इ बागेश्वर राजेन्द्र प्रसाद, कपकोट अनिल कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, विद्युत भाष्कारनंद पांडे, पेयजल निगम सी0पी0एस0गंगवार, जिला क्रीडा अधिकारी विनोद वल्दिया, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अरूण वर्थवाल, अधि0 अधि0 नगर पालिका राजेदव जायसी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

 

You may have missed

Advertisement