Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

महिला की विद्युत लाईन की चपेट में आने से मौत

ताड़ीखेत ( आखरीआंख समाचार ) ताड़ीखेत में एक परिवार पर मातम छा गया। ताड़ीखेत में एक निजी स्कूल परिसर में बने आवासीय भवन की छत पर कपड़े सुखाने गई महिला वहां से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यहां राजकीय अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि आवासीय भवन हाईटेंशन लाइन के नीचे बनाया गया है। मामले में अभी तक किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
छोटी दीपावली पर ताड़ीखेत ब्लॉक के रिसौना देवलीखेत गांव निवासी भास्कर सिंह बिष्ट के घर मातम छा गया। बताया गया है कि भास्कर बिष्ट एक निजी स्कूल केपीएस में कार्यरत हैं। वह विद्यालय परिसर में बने आवासीय भवन में ही रहते हैं। दोपहर उनकी पत्नी गीता बिष्ट (23) छत की रेलिंग पर जब गीली चादर डाल रही थी तो वह वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। एसआई एसएस रिंगवाल ने बताया कि गीता देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा दिया है। मृतका का एक साल का छोटा बेटा है। बताया जा रहा है कि भवन की ऊंचाई हाईटेंशन लाइन के बराबर की गई है। विद्युत विभाग ने फिलहाल मृतका के परिजनों को 80 हजार रुपये मुआवजा दे दिया है। इसे विद्युत विभाग की अनदेखी कहें या स्कूल संचालकों की मनमर्जी। बताया जा रहा है कि निजी विद्यालय परिसर में आवासीय भवन हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे है, जबकि ताड़ीखेत में विद्युत निगम के अवर अभियंता तैनात रहते हैं। भवन बनते वक्त विभाग ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, जिसकी कीमत एक गरीब महिला को जान देकर चुकानी पड़ी

Advertisement