Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

थल सेना प्रमुख विपिन रावत ने आईटीबीपी के जवानों को दी दीपावली की बधाई

उत्तरकाशी ( आखरीआंख समाचार ) थलसेना प्रमुख बिपिन रावत मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। पहले दिन उन्होंने भारत-चीन सीमा के सटे नेलांग क्षेत्र में सेना और आइटीबीपी के जवानों के बीच जाकर उन्हें दीपावली की बधाई दी और उनकी हौसला अफजाई की। जनरल रावत ने सीमा की अंतिम चैकियों का हवाई निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने शाम को गंगोत्री धाम पहुंचकर दर्शन किए।
सेना प्रमुख बिपिन रावत सुबह साढ़े आठ बजे नेलांग पहुंचे। करीब 13 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित नेलांग में महार रेजीमेंट व आइटीबीपी के अधिकारियों के साथ ही जवानों के बीच उन्होंने दो घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने इन सभी को दीपावली की बधाई दी और विपरीत परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहने के लिए उत्साहवर्धन किया। सेना प्रमुख ने अधिकारियों से नेलांग घाटी में सेना और आइटीबीपी की चैकियों के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद सीमा की चैकियों का हवाई निरीक्षण किया। दोपहर वे हर्षिल स्थित आर्मी कैंप में पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए। अपराह्न साढ़े तीन बजे उन्होंने गंगोत्री धाम पहुंचकर दर्शन किए।

Advertisement