March 17, 2026

बागेश्वर सड़क हादसे में एक कि मौत एक घायल

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) कपकोट थाने से प्राप्त सूचना के अनुसार एक वेगनआर UK 02 TA 4530 जिसमें 02 लोग सवार थे , वाहन कपकोट कर्मी मोटर मार्ग मैं असंतुलित हो कर लगभग 100 मीटर नीचे खाई मैं गिर गया ,जिस कारण चालक श्री प्रकाश सिंह की मृत्यु हो गयी है। व घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ उपचार किया जा रहा है।घायल व्यक्ति का नाम श्री
प्रतयुमन सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है ।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच।में जुट गई है।