Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

राज्यपाल ने दी दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं

??

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, सामाजिक सद्भाव तथा आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रत्येक उत्तराखण्डवासी के जीवन में उन्नति एवं समृद्धि लेकर आये जिससे सभी मिलकर उत्तराखण्ड को नई ऊंचाईयों तक ले जाने में सफल हों। राज्यपाल ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल सचिवालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव आर.के. सुधाशु भी उपस्थित थे।

Advertisement