Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बागेश्वर में आज कोरोना के 5 नए मामले

 

बागेश्वर । मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0 जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 164 लोगो के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 10624 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 281 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 197 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 83 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 05 नये केस आये है तथा आज कोविड चिकित्सालय से 05 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है।

Advertisement