Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर में अब डराने लगा कोरोना, आज आये 23 नए मामले

बागेश्वर  ।  मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0 जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 137 लोगो के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 13197 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 417 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 311 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 104 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 02 की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 23 नये केस आये है तथा आज कोविड चिकित्सालय से 08 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।

Advertisement