March 21, 2026

सीएम रावत ने लिया फिल्म ”कुतुब मीनार का मुहूर्त शॉट

देहरादून। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुयमंत्री आवास में इंडियन सिनेफिले, फिल्म एवं मेन स्ट्रीम प्रोडक्शन के बेनर तले बन रही फिल्म ”कुतुब मीनारÓÓ का मुहूर्त शॉट लिया। इस फिल्म के डायरेक्टर राज आशू, प्रोड्यूसर पंचम सिंह, निर्मला सिंह एवं मनोज वोहरा तथा प्रमुख कलाकार संजय मिश्रा, करनवीर बोहरा, मनीषा लाबा हैं। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखण्ड में होगी। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मांकन के लिए फिल्म निर्माताओं का ध्यान उत्तराखण्ड की ओर बढ़ा है। उत्तराखण्ड का प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौन्दर्य फिल्मकारों को आकर्षित करता है। राय सरकार ने भी राय में सरल फिल्म नीति बनाई है। फिल्मों के फिल्मांकन के लिए तीन दिन के अन्दर अनुमति दी जा रही है। फिल्मांकन के दौरान राय वासियों क सहयोग को भी फिल्मकारों ने सराहा है। पिछले तीन साल में राय में बॉलीवुड के अलावा अनेक दक्षिण भारतीय फिल्मों की भी शूटिंग हुई है।