Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

अल्मोड़ा जिलाधिकारी की पहल पर चल रहा तीन दिव्यांग भाई बहन का शिक्षण


अल्मोड़ा ।  
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया और जिला प्रशासन द्वारा डोबा ग्राम के तीन दिव्यांग भाई बहन के  शिक्षा और देखरेख का कार्य किया जा रहा है। जहाँ दिव्यांग नीरज तिवारी ग्रैजूएशन कर रहे हैं उसी क्रम मे दिव्यांग सौरभ तिवारी का आज आईटीआई बिन्ता, द्वाराहाट में प्रवेश कराया गया इसके समस्त फीस का भुगतान अल्मोडा की समाजसेवी श्रीमती प्रेमा पंत की ओर से किया गया।
                      जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने श्रीमती पंत का हार्दिक धन्यवाद करते हुए इस कार्य की सराहना की और अन्य लोगो से भी इस तरह के पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की है। उन्होने फीस जिला प्रशासन के प्रतिनिधि डाँ अजीत तिवारी को सौंपा इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य दीपक कुमार चैधरी, कार्यादेशक ललित पंत, विनोद पांडेय, विनोद नोटियाल, प्रकाश रौतेला आदि उपस्थित रहे।
Advertisement