August 10, 2026

आपके राशन कार्ड ऑनलाइन नही है तो 8 से 14 अक्टूबर तक गरुड़ कपकोट में यहाँ लग रहा कैम्प, साथ मे लाये ये दस्तावेज

 

बागेश्वर गरुड़  ।  जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि शासन द्वारा निर्गत आदेशों के क्रम में वर्तमान में जनपद में प्रचलित समस्त कार्डों के ऑनलाइन किये जाने की प्रक्रिया को और अधिक गति देने के लिए दिनांक 08 अक्टूबर 2020 से 14 अक्टूबर 2020 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) तहसील सभागार गरूड़ एवं कपकोट में जिला पूर्ति कार्यालय के आपरेटरों द्वारा राशन कार्ड मोडिफिकेशन व आनलाइन किये जाने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने इस संबंध में बताया कि समस्त राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड को अॉनलार्इन (मोडिफिकेशन) कराने हेतु निम्न दस्तावेज जिसमें राशन कार्ड में संशोधन किये जाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र, परिवार रजिस्ट्रर की छायाप्रति एवं सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, यदि कार्ड अन्यत्र स्थान से हस्तांतरण किया गया है तो संबंधित क्षेत्र/जनपद का निरस्तीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मुखिया की फोटो व वोटर आर्इडी एवं पासबुक की छायाप्रति, यदि राशन कार्ड पूर्व में आनलार्इन नहीं हुआ है/नया राशन कार्ड हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की संस्तुति के साथ एवं ग्राम प्रधान की संस्तुति सहित उपरोक्त समस्त दस्तावेज तथा नगरपालिका/नगर पंचायत हेतु आय प्रमाण पत्र एवं उपरोक्त समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति की आवश्यकता होगी।