April 13, 2026

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहाँ हो रहा ऑनलाइन इंटरव्यू, उठाये बागेश्वर रोजगार मेले का लाभ

 

बागेश्वर ।  जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने अवगत कराया है कि कोविड- 19 संक्रमण के दृष्टिगत दिनांक 17 अक्टूबर 2020 को जूम ऐप पर निशुल्क ऑनलाइन साक्षात्कार/रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिभाग करने वाले नियोजक अशोका लैलण्ड लि0 रूद्रपुर (NTTF के अन्तर्गत) 04 वष्र्ाीय ऑटोमोबाइल प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 50 पद (पुरूष व महिला) मासिक वेतन रू0 8500 तथा शैक्षिक योग्यता इण्टर उत्तीर्ण (विज्ञान वर्ग) आयु सीमा 18-22 वर्ष, Rane NSK Steering Pvt. Ltd. Bawal (Haryana) मैनुफैक्चरिंग ट्रेनिंज हेतु 50 पद पुरूष हेतु मासिक वेतन रू 8088, शैक्षिक योग्यता इण्टर उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18-22 वर्ष तथा स्नार्इडर इलैक्ट्रीकल लि0 रूद्रपुर (NTTF के अन्तर्गत) तीन वष्र्ाीय इलैक्ट्रिकल डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 50 पद (पुरूष एवं महिला) मासिक वेतन रू0 8500 एवं शैक्षिक योग्यता इण्टर उत्तीर्ण (विज्ञान वर्ग) आयु 18-22 वर्ष निर्धारित की गयी है।
उन्होंने कहा कि उक्त रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु इच्छुक अभ्यथ्र्ाी दिनांक 15 अक्टूबर 2020 तक अभ्यथ्र्ाी का नाम/पता, शैक्षिक योग्यता व उत्तीर्ण वर्ष, जन्मतिथि, व्हॉटसएप मो0 नम्बर तथा किस कम्पनी हेतु इच्छुक है की सूचना अंकित कर/बायोडाटा मेल आर्इ0डी0 employmentofficebgr@gmail.com या व्हॉटसप नम्बर 8057931894 पर प्रेषित कर रोजगार मेले का लाभ ले सकते है।