March 31, 2026

बागेश्वर में हर घर नल के लिए 2059 लाख की डीपीआर अनुमोदित

-बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने जल महकमों को समय से प्रस्ताव तैयार करने और निर्धारित समय पर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में 2059 लाख रुपये की धनराशि की डीपीआर अनुमोदित की गई। जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएम विनीत कुमार ने कहा कि योजना के तहत हर घर को जल उपलब्ध करना है। अधिकारी समय सीमा पर ध्यान दें। लक्ष्य के अनुसार काम निर्धारित कर समय पर पूरा करना है। उन्होंने ग्राम पंचायतों और राजस्व गांवों का सर्वेक्षण कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। लोनिवि, सिंचाई और लघु सिंचाई योजनाओं का सर्वेक्षण करेंगे। आंनबाड़ी और स्कूलों के सर्वेक्षण की जिमेदारी जल निगम और जल संस्थान की होगी। अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने बताया कि 114 गांवों की डीपीआर प्रस्तुत किए गए हैं। इसमें जल निगम की 60 योजनाएं हैं और 1640.5 लाख, जल संस्थान के 54 योजनाओं के लिए 418.50 लाख रुपये की डीपीआर को अनुमोदित किया गया। बैठक में मुय विकास अधिकारी डीडी पंत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, डा. एनएस टोलिया समेत विभागों के अधिकारी मौजूद थे।