Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

नियकानूनों का कड़ाई से कराएं पालन: मणिशंकर मिश्रा एसपी

बागेश्वर। जिले के पुलिस अधीक्षक मणिशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी हुई। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियम और कानून का कड़ाई से पालन कराने को कहा। थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाकर नियम तोडऩे वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने पिछले महीने के अपराधों की समीक्षा की। विवेचकों को थानों में लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इनामी अपराधियों की गिरतारी और गुमशुदा लोगों की बरामदगी के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा। समन, वारंटों की तामीली करने, वाहनों की चेकिंग के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए जन जागरूकता चलाने को कहा। युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर अंकशु लगाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने और चरस, गांजा, स्मैक, शराब की अवैध तस्करी और बिक्री पर सती से रोक लगाने के निर्देश दिए। यहां उपाधीक्षक महेश चंद्र जोशी, संगीता, सहायक अभियोजन अधिकारी दाऊद सिद्दकी, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार आर्य, कोतवाल डीआर वर्मा आदि मौजूद रहे।

Advertisement