Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

बागेश्वर में बिजली लाइनों की मरमत को शासन से 2करोड़ 74 लाख 95 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत

बागेश्वर। उरेडा से यूपीसीएल को हस्तांतरित बिजली लाइनों की मरमत का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए शासन से दो करोड़ 74 लाख 95 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने धनराशि स्वीकृत होने पर विधायक का आभार जताया है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि कपकोट के दूरस्थ गांवों में पहले उरेडा जल विद्युत परियोजना से लोगों को बिजली मुहैया कराई जाती थी। जिसे बाद में यूपीसीएल को हस्तांतरित कर दिया गया था। इस दौरान बिजली की लाइनों का सुधार करने की जरूरत थी। जिसे देखते हुए मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे अपनी घोषणा में शामिल किया था। अब इसके लिए धन का आवंटन और निविदा करा दी गई है। उन्होंने बताय कि इस धन के उपयोग से जगथाना, बैसानी, उडियारी, लामाबगडऋ, पौंसारी, सुमटी, कन्यालीकोट,लीती, गोगिना, रातिरकेटी, बघर, दोबाड़, तिलाड़ी, तोली, गोदियाधार, खलीधार, उंगिया, जैंकुनी समेत सरयू घाटी, कनलगढ़ घाटी, पिंडर घाटी और महरगाड़ घाटी के तीन दर्जन के करीब गांवों की बिजली लाइन में मरमत और सुधारीकरण का काम किया जाएगा।

Advertisement