पहले राउंड में 10 हजार क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड सौंपे , किसी भी जिले से ले सकेंगे अब राशन
हल्द्वानी। जिले के 10 हजार राशन कार्ड धारक किसी भी जिले से राशन ले सकते हैं। पूर्ति विभाग को राशन कार्ड छापने वाले ठेकेदार ने पहले राउंड में 10 हजार क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड सौंप दिए हैं। राय सरकार ने राशन वितरण में पादर्शिता लाने के लिए यह प्रणाली लागू की है, जिसके चलते कार्य तेजी से चल रहा है। नैनीताल जिले में 15754 अंत्योदय (लाल कार्ड) उपभोक्ता हैं। इसके अलावा 106854 उपभोक्ता बीपीएल (सफेद कार्ड) यानी गरीबी रेखा से नीचे वाले हैं। 111516 उपभोक्ता एपीएल (पीला कार्ड) यानी गरीबी रेखा से ऊपर वाले हैं। इन सभी कार्ड धारकों के लिए क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड छापने का ठेका रुद्रपुर के एक कंपनी को दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि नैनीताल के 10 हजार क्यूआर कोड वाले राशन कार्ड छपकर आ चुके हैं, जो लोगों को बांटने शुरू कर दिए हैं। ये लोग इस राशन कार्ड से किसी भी जिले से राशन ले सकते हैं, जैसे ही राशन कार्ड से राशन जारी हो जाएगा। यह सभी जगह प्रदर्शित करेगा। एक व्यक्ति दो जगह से भी राशन नहीं ले पायेगा। राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे जनता को काफी मदद मिलेगी।
