March 18, 2026

पेड़।पर झूलते मिला युवक का शव

रूडकी ( आखरीआंख समाचार ) बंदाखेड़ी गांव में खेत में एक युवक का शव पेड़ पर झूलता हुआ मिला। पुलिस को आशंका है कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर गंगनहर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि बंदाखेड़ी निवासी नीटू (24) पुत्र स्व. पहल सिंह उत्तरकाशी में मजदूरी करता था। वह दिवाली पर घर आया था। शुक्रवार दोपहर को वह घर से निकला। शाम को उसका शव गांव में एक खेत में पेड़ से झूलता हुआ मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।