Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

राज्य सभा की एक सीट के चुनाव के लिए दिग्गजों ने की जोर आजमाईश शुरू

देहरादून। उत्तराखंड कोटे से कांग्रेस के मौजूदा रायसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवबर 2020 में पूरा हो रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने इस रायसभा सीट पर चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही आगामी 20 अक्टूबर को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होगी। वहीं, नौ नवंबर को इस सीट पर मतदान होना है। जिसको लेकर बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं ने भी अपनी जोर आजमाईश शुरू कर दी है।ं उत्तराखंड के हिस्से में रायसभा की कुल तीन सीटें हैं। इनमें से फिलहाल दो कांग्रेस और एक बीजेपी के पास है। कांग्रेस से अभिनेता राज बब्बर और प्रदीप टटा रायसभा के सांसद हैं, जबकि बीजेपी से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को रायसभा भेजा गया। दरअसल, 2015 में कांग्रेस की रायसभा सदस्य मनोरमा डोबरियाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई सीट से राज बब्बर रायसभा पहुंचे थे। मनोरमा डोबरियाल शर्मा नवंबर 2014 में रायसभा सदस्य निर्वाचित हुई थी। वहीं, आगामी 25 नवबर को रायसभा सांसद राज बब्बर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राय गठन के बाद से अभी तक केंद्रीय राजनीति के कई बड़े चेहरों को उत्तराखंड से रायसभा सदस्य बनने का अवसर मिला है। इनमें केंद्रीय मंत्री रहीं स्व. सुषमा स्वराज, वर्तमान में महाराष्ट्र के रायपाल भगत सिंह कोश्यारी, तरुण विजय, मनोहर कांत ध्यानी, कांग्रेस के दिग्गज कैप्टन सतीश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुयमंत्री हरीश रावत, सत्यव्रत चतुर्वेदी, महेंद्र सिंह माहरा के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस से राज बब्बर और प्रदीप टटा सहित बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी वर्तमान में उत्तराखंड का रायसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उत्तराखंड राय में पिछले दो लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में पांचों लोकसभा की सीटों पर परचम फहराने के साथ ही साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 57 सीटों पर काबिज होकर इतिहास रचा है। वहीं, बीजेपी अगले महीने खाली हो रही रायसभा की सीट को जीतने की उपलब्धि को अपने खाते में जोडऩे जा रही है, क्योंकि खाली होने जा रही इस रायसभा सीट पर बीजेपी की जीत तय है। जिसकी मुय वजह है राय विधानसभा का गणित है। यही वजह है कि बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की नजरें इस सीट पर टिकी हुई हैं। राय में आगामी नवंबर में खाली होने जा रही रायसभा सीट को लेकर दो दिगज नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं। पहला पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और दूसरा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू का। बीजेपी के यादातर स्थानीय नेताओं को ही रायसभा भेजने की पक्षधर दिखाई दी है। इस बार भी बीजेपी ने इसी रणनीति पर काम किया तो पूर्व मुयमंत्री विजय बहुगुणा की लॉटरी लग सकती है। वहीं, भाजपा सूत्रों की मानें तो वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और अनिल गोयल भी प्रबल दावेदार हैं। माना जा रहा है कि मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गुड बुक वाले नेता को ही राय सभा भेजा जाएगा।

Advertisement