Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बैजनाथ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

बागेश्वर गरुड़ । बैजनाथ पुलिस ने अवगत कराया कि वादिनी श्रीमती लता राणा पत्नी प्रकाश कुमार हाल निवासी गरुड़ बाजार थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर द्वारा थाना बैजनाथ मे दिये गयें प्रार्थना पत्र जिसमें कृष्णा जोशी पुत्र केशव दत्त जोशी निवासी गरुड़ थाना बैजनाथ द्वारा वादिनी का रास्ता रोककर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पीछा करने के सम्बन्ध में कतिपय आरोप अंकित कराए गए ।
प्रकरण उपरोक्त महिला सुरक्षा के संबंध में होने के कारण  पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें, जिस संबंध में तहरीर के आधार पर थाना बैजनाथ मे मु0 FIR N0 – 50/2020 धारा 342/354/354घ/504 भा0द0वि0 पंजीकृत कर, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयीं टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद महज 24 घंटे के अंदर अभियुक्त को कौसानी रोड आदर्श होटल के पास से गिरफ्तार कर आज दिनांक 14/10/20 को मा0 न्यायालय पेश किया गया , *वहीं पुलिस अधीक्षक  द्वारा महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों में प्रभावी अंकुश लगाए जाने एवं उक्त प्रकार के कृत्य करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में  उ0नि0 अविनाश मौर्य कानि0 44 ना0पु0 बिक्रम सिंह कानि0 64 नापु0 राजेन्द्र सिंह कानि0 01 नापु0 कुंदन लाल वर्मा रहे ।

 

 

Advertisement