Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

रिठाड़ में हुआ प्याज नर्सरी का प्रशिक्षण

बागेश्वर गरुड़ । क्षेत्रीय स्वयं सेवी संस्था हिमालयन ट्रस्ट की ओर से आज गरुड़ विकास खण्ड के रिठाड़ ग्राम में संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा द्योनाई क्षेत्र की अनेको ग्रामों से आई महिलाओं को रिठाड़ ग्राम की महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नीमा देवी राणा के खेत मे प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया।
संस्था के रमेश उपाध्याय, सरस्वती असवाल व चंपा जीना ने उपस्थित सभी महिलाओं को आज अपने हाथ से प्याज के नर्सरी के खेत मे छोटी 2 क्यारियां बनाकर उसमें पंक्तिवार प्याज के बीज डालकर प्याज की नर्सरी से सम्बंधित बारीकियों से प्रशिक्षणार्थियो को इस कार्य मे दक्ष किया।
इससे एकदिन पूर्व वे खेत मे जैविक खाद व कीटनाशक का छीन काव कर गए थे।
श्री रमेश उपाध्याय ने बताया कि प्याज की नर्सरी से महिलाएं इस सीजन में अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में गोविंदी देवी,रमा देवी , आनन्दी देवी चम्पा बसन्ती देवी मंजू देवी गीता देवी भावना देवी सहित अनेक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Advertisement