May 8, 2026

ठेकेदार एसोसिएशन के किशन अध्यक्ष व मनोहर बने सचिव

बागेश्वर। जल निगम व जल संस्थान ठेकेदार एसोसिएशन का गठन किया गया है। एसोसिएशन के लिए किशन सिंह कठायत को अध्यक्ष व मनोहर मर्तोलिया को सचिव बनाया गया। सभी संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इसके अलावा संगठन के लिए जमन सिंह दानू और हीरा सिंह नेगी को संयोजक, मथुरा प्रसाद संरक्षक, गंगा सिंह कोरंगा उपाध्यक्ष तथा चंदन परिहार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने पर किशन कठायत ने बताया कि ठेकेदारों के बकाये बिल का भुगतान, टेंडर प्रक्रिया के दौरान विभागीय टेक्स को कम करने सहित अन्य मांगों को लेकर संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा। संगठन के माध्मय से ही ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जल्द बड़ी बैठक कर समस्याओं को लेकर मंथन किया जाएगा।

You may have missed