Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बागेश्वर में सर्प दंश से महिला की मौत

बागेश्वर। तहसील के ग्राम पंचायत कांडे कन्याल के सुनारगांव निवासी एक सर्पदंश पीडि़ता की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पीडि़त परिवार ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों ने विभाग से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। ग्राम पंचायत कांडेकन्याल निवासी सतीश लाल वर्मा ने वन विभाग धरमघर को पत्र लिखकर बताया कि मंजू वर्मा को सात अक्तूबर की शाम घर के आंगन में सांप ने काट लिया। परिजन पहले उसे जिला अस्पताल ले गए। बाद में डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उसे राममूर्ति अस्पताल बरेली ले गए। वहां इलाज के दौरान तीन नवंबर की रात उनका निधन हो गया है। उन्होंने विभाग से घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। इधर ग्रामीणों ने पीडि़त परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।

You may have missed

Advertisement