August 27, 2026

गरुड़ में 27 प्रतिभागियों को मिला मोबाईल रिपेयरिंग सर्टिफिकेट

बागेश्वर गरुड़ ।  राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान देहरादून द्वारा 2 माह का मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण गरुड़ में दिया गया ।

इस प्रशिक्षण में कुल 27 प्रतिभागियों ने शिरकत की   जिनको प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया  गया । जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री संजय फर्स्वाण  एवं समाजसेवी सदन मिश्रा  द्वारा दिया गया ।

कार्यक्रम का संचालन  भगवत नेगी द्वारा किया गया जो कि  लेक साइड रेस्टोरेंट बैजनाथ में सम्पन्न हुआ ।