Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

सीएससी केंद्रों के संचालकों की बैठक आयोजित -लोगों के प्रमाणपत्र निर्धारित समय में आसानी से निर्गत हों सकें: तहसीलदार

अल्मोड़ा। तहसील भिकियासैंण और स्याल्दे के सीएससी केंद्रों के संचालकों ने बैठक आयोजित की। इसमें तहसीलदार निशा रानी ने विभिन्न प्रमाणपत्र बनाने में आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बुधवार को तहसील हाल में सीएससी केंद्रों के माध्यम से लगाये जाने वाले आय,जाति, स्थाई आदि प्रमाण पत्रों को बनाने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिये राजस्व उपनिरक्षकों व सीएससी संचालकों के बीच सामंजस्य के लिए तहसीलदार निशा रानी ने कहा लोगों के प्रमाणपत्र निर्धारित समय में आसानी से निर्गत हों सकें। इसके लिये आवेदन-पत्रों में निर्धारित दस्तावेजों के साथ ही आवेदन करना आवश्यक है। इससे किसी भी आवेदक के प्रमाणपत्र निरस्त ना हो। जनता को आसानी से इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा आय प्रमाणपत्र बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिये किस योजना या पेंशन लाभ के लिए आवेदन किया जा रहा है। जिसे पात्र आवेदकों को योजनाओं का लाभ मिल सके सके। इस अवसर पर तहसीलदार निशा रानी, नायब तहसीलदार दिवान गिरी, राजस्व निरीक्षक जगदीश नेगी, राजस्व उपखंड निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, इकरार अंसारी,संजय सिंह, पूनम ,महिपाल सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement