Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

राजनीति में रूठकर जाने वालों के लिए दरवाजे कभी बंद नहीं किए जाते : प्रीतम सिंह

कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राजनीति में रूठकर जाने वालों के लिए दरवाजे कभी बंद नहीं किए जाते। उत्तराखंड में भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं। हालांकि उन्हें पार्टी में शामिल करना है या नहीं, यह निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा। सोमवार को कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वादे प्रदेश की जनता से किए, आज तक उन्हें पूरा करने की जहमत नहीं उठाई। चुनाव जीतने के बाद जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली भाजपा की आज यह स्थिति है कि सरकार में शामिल मंत्रियों को ही अपने मुयमंत्री पर भरोसा नहीं है। कहा कि मंत्री ही नहीं, प्रदेश के मुयमंत्री भी भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे हुए हैं। उच न्यायालय मुयमंत्री पर लगे आरोपों की सीबीआइ जांच कराने की बात कह रहा है, लेकिन मुयमंत्री जांच से भाग रहे हैं। श्रम विभाग में चार सौ करोड़ के घोटाले की बात कही जा रही है, लेकिन आज तक सरकार ने इसकी जांच शुरू नहीं कराई है। वार्ता में प्रीतम सिंह ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण देश में किसान आत्महत्या करने को विवश है। कोरोना संक्रमण के चलते देश की अर्थव्यवस्था को संभालने में किसानों का बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज तक केंद्र सरकार ने किसानों का ऋण माफ नहीं किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विकास प्राधिकरण के नाम पर आमजन पर बोझ डालने का भी आरोप लगाया।

Advertisement