Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर में सास के डांटने से नाराज बहू ने किया विषाक्त का सेवन

बागेश्वर। कांडा के धपोलासेरा क्षेत्र में एक बहू को सास का डांटना नागवार गुजरा। उसने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार अभी उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कांडा तहसील के धपोलासेरा क्षेत्र के पालीबग्याली गांव की लता 26 वर्ष पत्नी हरीश चंद्र मंगलवार की सुबह आठ बजे अपने बचों को पढ़ा रही थी। इस बीच उसने किसी बात पर बचों की पिटाई लगाई तो सास ने उसे टोक दिया। सास ने बेवजह बचों को मारने पर गुस्सा किया। जिसके बाद बचों को अपने साथ लेकर बाहर की ओर चले गई। कुछ देर बाद वह जब घर लौटी तो बहू उल्टियां कर रही थी। पूछने पर पता चला कि बहू ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया था। जिसके बाद परिजन परेशान हो गए और बहू को लेकर आनन-फानन में कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने कहा कि बहू की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उसके मुंह से झांक निकल रहा है। चिकित्साधिकारी डा. हरीश पोखरिया ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मैमो भेजा गया है। इधर, थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि अस्पताल से मैमो आने के बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जिसमें महिला ने तनाव में रहने के कारण कीटनाशक पदार्थ गटकने की बात कही। महिला का पति बाहर नौकरी करता है। उन्होंने कहा कि घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

Advertisement