Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

महिला के साथ अभद्रता करने वाले को कपकोट पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर । कपकोट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल एक   पीड़िता द्वारा थाना कपकोट में तहरीर दी कि दिनांकः 25/11/2020 को नंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम लीती थाना कपकोट द्वारा रीटकुलां ग्राम लीती के जंगल में घास की पत्तियां लेते समय मेरे साथ अभद्रता की गई। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना हाजा में मु0अ0सं0- 98/20, धारा- 354 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। *मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष कपकोट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।* प्रकरण में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा पुलिस टीम गठित कर दिनांक 26/11/2020 को आरोपी नंदन सिंह को सौंग तिराहे से गिरफ्तार किया गया। जिसे आज दिनांक 27/11/2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिन के न्यायिक रिमांड में जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया।

Advertisement