Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

पीएनबी ने किया एटीएम से धन निकासी के नियम में बड़ा बदलाव

पीएनबी ने किया एटीएम से धन निकासी के नियम में बड़ा बदलाव

देहरादून। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने एटीएम से धन निकासी के नियम में बड़ा बदलाव किया है। अब रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक पीएनबी के एटीएम से 10 हजार या इससे यादा रुपये निकालने पर बैंक की ओर से खाताधारक के मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा। एटीएम में यह पासवर्ड दर्ज करने पर ही धन की प्राप्ति हो सकेगी। यह नियम आज यानी एक दिसंबर से ही लागू हो जाएगा। पीएनबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि ओटीपी सिस्टम एटीएम फ्रॉड पर लगाम कसने और एटीएम से नकदी निकालने को यादा सुरक्षित बनाने के लिए लागू किया है। पीएनबी के ट्वीट के मुताबिक यह नियम एक अप्रैल 2020 के बाद बने एटीएम कार्ड पर ही लागू होगा। इसके अलावा यह प्रणाली पीएनबी के एटीएम पर ही काम करेगी। अन्य एटीएम से धन निकासी करने पर पीएनबी के एटीएम कार्ड धारकों को ओटोपी सिस्टम की सुविधा नहीं मिलेगी। इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) भी ऐसा ही नियम लागू कर चुका है।

 

 

Advertisement