Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

हर घर जल हर घर नल के विवाद में अधिकारी तुरन्त करे कार्यवाही: डीएम बागेश्वर

बागेश्वर।  जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद के प्रत्येक घर को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए किये जा रहें कार्यो के संबंध में जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि इस योजना के अन्तर्गत हर घर को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारी शीघ्रता से समय सीमा के अन्तर्गत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में नल से जल उपलब्ध कराने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं उसके आधार पर कार्य करते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि जिन कार्यो के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी हैं उन पर तत्काल कार्य करना सुनिश्ति करें। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि जिन कार्यो पर टेंडर प्रक्रिया शुरू की जानी हैं उन पर शीघ्रता से शीघ्र टेंडर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होने अधि0अभि0 जल संस्थान को निर्देश दियें कि जिन कार्यो में विवाद की स्थिति हो रही हैं उन कार्यो में संबंधित उपजिलाधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगो से वार्ता कर उचित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दियें कि हर घर को नल से जल उपलबध कराना केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना हैं इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी इसमें किसी प्रकार लापरवाही शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध आवश्यक कार्रवार्इ सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि निर्धारित लक्ष्य 52156 के सापेक्ष कुल 29596 परिवारों को स्वच्छ पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करा दियें गये हैं जिसमें जल निगम द्वारा 21030 तथा जल संस्थान द्वारा 8566 घरों को स्वच्छ पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करा दियें गयें हैं। बैठक में अधि0अभि0 पेयजल निगम सीपीएस गंगवार, जल संस्थान एम0के0टम्टा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement