Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

सचिव, ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग ने लिया बागेश्वर में विकास कार्यों का जायजा

बागेश्वर ।  जनपद भ्रमण पर पहुंचे अपर आयुक्त/सदस्य सचिव, ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग उत्तराखंड पौडी रोशन लाल ने आज जनपद, बागेश्वर में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान अपर आयुक्त ने जिला विकास कार्यालय व डी0आर0डी0ए0 कार्यालय का निरीक्षण किया। तथा उसके उपरान्त ग्राम्य विकास विभागान्तर्गत संचालित समस्त कार्यक्रमों व विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दियें कि जो भी विकास परक योजनायें संचालित हो रही है उन योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य करते हुए योजना का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। इसके अतिरिक्त अपर आयुक्त/सदस्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना की समीक्षा की, जिसमें उनके द्वारा पलायन की रोकथाम हेतु विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक सुझाव भी लियें तथा इसके लिए बेहतर धरातली कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दियें। अपर आयुक्त/सदस्य सचिव, ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग उत्तराखंड पौडी द्वारा विकास भवन के निरीक्षण/समीक्षा के पश्चात विकास खंड कपकोट अंतर्ग्ात महिला स्वंय सहायता समूह द्वरा संचालित ग्रोथ सेंटर असौं का निरीक्षण किया। इसके पश्चात विकास खंड कपकोट का निरीक्षण कर विकास खंड स्तर पर संचालित समस्त विकास कार्यो की समीक्षा की।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, खंड विकास अधिकारी कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी आदि मौजूद रहें।

 

Advertisement