Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने बिना मास्क घूम रहे लोगो को पहनाये मास्क

बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक ने पूरी ताकत झोंक दी है। वह बरातों में लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने को शपथ दिला रहे हैं। वहीं बाजार पहुंचे और भीड़भाड़ वाले इलाकों का मौका मुआयना किया। इस दौरान बिना मास्क के बाजार आए लोगों को मास्क वितरित किए। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि कोविड-19 से बचाव को अभी दवा और वैक्सीन नहीं आई है। संक्रमण बढऩे का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। अन्य रायों में लगातार संक्रमितों की संया बढ़ रही है। जिले में भी संक्रमित आ रहे हैं और उनका इलाज भी हो रहा है। इस बीच बरातों की धूम मची हुई है। शारीरिक दूरी नियम टूटने का खतरा बना हुआ है। लोगों को सावधानी बरतनी है। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना है। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना है। शारीरिक दूरी बनाते हुए जरूरी काम करने हैं। साबुन से हाथ धोने हैं और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करना है। उन्होंने कहा कि अभी कोविड-19 की दवा या वैक्सीन नहीं आई है। सरकार ने गाइडलाइन बनाई है और उसका पालन करना है। उन्होंने बाजार आए लोगों से एहतियात बरतने को कहा। उन्होंने बिना मास्क आए लोगों को मास्क प्रदान किए और भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को हरसंभव मदद करेगी, लेकिन उन्हें गाइडलाइन के अनुसार चलना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के घर में बुजुर्ग हैं और बचे, महिलाएं भी हैं। यदि वे सावधानी नहीं बरतेंगे तो संक्रमण बढ़ सकता है।

Advertisement