March 14, 2026

गरुड़ में एसडीएम ने की मेडिकल स्टोर प्राइवेट क्लिनिक व दवा विक्रेताओं की मान्यता प्रमाणपत्रों की जाँच

 

बागेश्वर गरुड़ ।  उपजिलाधिकारी गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा   द्वारा तहसील गरुड़ अंतर्गत संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी केंद्रों एवं निजी प्राइवेट क्लिनिक का औचक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी द्वारा समस्त संचालकों के संचालन सम्बंधित अनुमति पत्र, शैक्षिक योग्यता के प्रमाण एवं पंजीकरण प्रमाण पत्र देखे गए। उपजिलाधिकारी द्वारा समस्त संचालकों को स्वयं केंद्रों में रहने के लिए निर्देश दिए गए। साथ ही सचेत किया कि यदि कोई भी डमी संचालक केंद्र का संचालन करता पाया जाता है तो अवश्य कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उपजिलाधिकारी द्वारा समस्त संचालको को बायो मेडिकल waste का भी उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में नायब तहसीलदार गरूर एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र बैजनाथ भी मौजूद रहे।