Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गणतंत्र दिवस परेड को हुआ उत्तराखंड की झांकी ‘केदारखण्ड का चयन 

देहरादून। इस वर्ष राजपथ नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड-2021 के अवसर पर उत्तराखण्ड राय की झांकी का अंतिम रुप से चयन कर लिया गया है। भारत सरकार द्वारा इस हेतु 31 दिसबर 2020 को आदेश जारी कर दिये गये हैं। महानिदेशक, सूचना, डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में पांच बार की बैठक के पश्चात उत्तराखण्ड राय की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में स्थान मिला है। इस वर्ष राय की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी का विषय ‘केदारखण्डÓ रखा गया है। झांकी के अग्र भाग में राय पशु ‘कस्तूरी मृग’, राय पक्षी ‘मोनालÓ एवं राय पुष्प ‘ब्रह्मकमलÓ तथा पार्श्व भाग में केदारनाथ मन्दिर परिसर एवं ऋद्धालुओं को दर्शाया गया है। झांकी के चयन हेतु रक्षा मंत्रालय भारत सरकार में आयोजित पांच स्तर की बैठकों में विभाग के उपनिदेशक के.एस.चौहान द्वारा झांकी के थीम, डिजाइन, मॉडल तथा संगीत आदि का सफल प्रस्तुतिकरण किया गया जिसके फलस्वरुप राय की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड-2021 में अन्तिम रुप से चयनित किया गया है। झांकी डिजाइन के चयन की एक बहुत जटिल प्रक्रिया होती है, इस वर्ष प्रारभ में 32 राय एवं केन्द्रशासित प्रदेशों ने प्रतिभाग किया था जिसमें से अंतिम रुप से केवल 17 रायों का चयन किया गया है। इससे पूर्व उत्तराखण्ड राय द्वारा वर्ष 2003 में ‘फुलदेईÓ, वर्ष 2005 में ‘नंदाराजजातÓ, वर्ष 2006 में ‘फूलों की घाटीÓ, वर्ष 2007 में ‘कार्बेट नेशनल पार्कÓ, वर्ष 2009 में ‘साहसिक पर्यटनÓ, वर्ष 2010 में ‘कुभ मेला हरिद्वारÓ, वर्ष 2014 में ‘जड़ी बूटीÓ, वर्ष 2015 में ‘केदारनाथÓ, वर्ष 2016 में ‘रमाणÓ, वर्ष 2018 में ‘ग्रामीण पर्यटनÓ तथा वर्ष 2019 में ‘अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)Ó विषयों पर आधारित झांकियों का सफल प्रदर्शन राजपथ पर किया जा चुका है।

Advertisement