Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

जल मिशन के अन्र्तगत कैच द रैन का डीएम ने किया शुभारंभ

 

बागेश्वर ।  वर्षा एवं प्राकृतिक जल की प्रत्येक बूंद का बेहतर से बेहतर इस्तेमाल किया जाय तथा जलसंग्रहण एवं नवाचार जैसे पहलूओं को धरातलीय स्तर पर आत्मसार करते हुए जल के प्रत्येक बूंद का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाय यह बात जिलाधिकारी विनीत कुमार ने राष्ट्रीय जल मिशन के कैच द रैन कैम्पेन की शुरूआत के अवसर पर कहीं। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय जल मिशन के अन्र्तगत कैच द रैन नामक कैम्पेन की शुरूआत की जा रही है जिसके तहत नहरू युवा केन्द्र एवं एनजीओ एवं वालंटियर्स के मामध्यम से जल संरक्षण के संबंध में जागरूकता अभियान एवं इस हेतु अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी ने जनपद में कैच द रैन कैम्पेन के शुभारम्भ अवसर पर जल संरक्षण संबंधित पोस्टर का विमोचन करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को जल संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण शपथ भी दिलार्इ। इस कैम्पेन के अन्तर्गत जनपद में नेहरू युवा केन्द्र कैम्पेन के संचालन के रूप में कार्य करेगा जिसमें विभिन्न स्टाक होल्डर के रूप में सिंचार्इ, ग्राम्या, जल संस्थान, जल निगम, मनरेगा, कृषि आदि विभाग एवं वालंटियर्स कार्य करेंगे।
कैच द रैन कैम्पेन के शुभारम्भ पर जिलाधिकारी ने नेहरू युवा केन्द्र एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जल संरक्षण के संबंध में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु एक मजबूत रणनीति का निर्माण करें जिसमें आगामी समय में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों, डोर टू डोर सर्वे, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु एक विस्तृत कार्यक्रम का निर्माण कर उसके अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करते हुए कैम्पेन को आगे बढ़ाया जाय। जिलाधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि जल संरक्षण जैसे पहलू न केवल वर्तमान समय की दरकार है बल्कि एक सुनहरे भविष्य के लिये भी अति आवश्यक है इसलिए इस कैम्पेन को धरातलीय रूप में उतारने के लिए अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित की जाय जिसके अन्तर्गत लोगों को जल संरक्षण के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले विभिन्न स्थानीय तकनीकों जैसे वर्षा जल के संरक्षण हेतु छतों एवं टैकों आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाय, साथ ही जन सामान्य को जल संरक्षण से होने वाले लाभ जैसे भूमिगत जलस्तर में बृद्धि, अधिक कृषि उत्पादकता, स्वच्छ जल आदि के बारे में अवगत कराया जाय जिससे जन सामान्य प्रेरित होकर जलसंरक्षण हेतु आगे बढ़कर कार्य कर सके। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे यह भी सुनिश्चित करें कि नव निर्मित सरकारी भवनों में भी वर्षा के जल संरक्षण की व्यवस्था की जाय साथ ही निजी भवनों में भी जलसंग्रहण तकनीकी को प्रोत्साहन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाय।
इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी स्निग्धा सिंह द्वारा जिलाधिकारी को कैच द रैन कैम्पेन के अन्तर्गत प्रथम चरण के रूप में जनपद के 50 चयनित ग्रामों एवं वहॉ आयेाजित किये जाने वाले विभिन्न जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया साथ ही उनके द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के वालंटियर्स द्वारा निर्मित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र हेतु वर्षा के जल के संरक्षण हेतु बनाये गये माडल के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, अधि0अभि0 जल निगम सीपीएस गंगवार, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, लेखाकार भक्त दर्शन सिंह बिष्ट, स्वयं सेवक मनीष, जगदीश, रघुवीर सिंह, प्रमोद जोशी, बलवंत कोरंगा आदि मौजूद थे।

Advertisement