Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बिग ब्रेकिंग ; भतरोज खान पुलिस ने 10 किलो 480 ग्राम गांजे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) सुश्री पी0 रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक-15/11/2018 को भतरौंजखान थाना के मोहान पुलिस सहायता केन्द्र पर उ0नि0 मोहन सिंह कानि0 सतपाल सिंह कमल सांगा द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या यूपी22एई 6380 को चैक करने पर संजय पुत्र नेतराम निवासी चोपुरा वार्ड नं-07 मसवासी थाना स्वार जिला रामपुर उ0प्र0 के कब्जे से एक बैग में 7.30 किलोग्राम गांजा व अजय कुमार पुत्र छेदालाल निवासी उपरोक्त के कब्जे से 3.250 किलोग्राम अवैध गांजा कुल 10 किलो 480 ग्राम गांजा (कीमत-42000 रूपये) बरामद करने के उपरान्त गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में मु0अ0 संख्या-38/18 धारा 20/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल मोटरसाईकिल को सीज किया गया हैं। वर्ष 2018 में अब तक 24 अभियुक्तों से कुल 292.69 किलोग्राम गांजा, (कीमत-10,67000) बरामद किया जा चुका हैं पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी है
वही एक दूसरे माम्रिले में पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 15.11.2018 को उ0नि0 गिरीश पंत कानि0 आनन्द खनका राजकुमार द्वारा जीआईसी बिन्ता के पास कुन्दन राम पुत्र हरीश राम निवासी बिन्ता पो-बिन्ता द्वाराहाट के कब्जे से 1 पेटी देशी मसालेदार गुलाब शराब कीमत-3600रु बरामद कर थाना द्वाराहाट मे मु0अ0सं0 27/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Advertisement