Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

पीएसी का जवान रोडवेज में मिला बेसुध

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार ) रोडवेज परिसर में पीएसी जवान घायल एवं बेसुध अवस्था में पड़ा पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसे जहरखुरानों द्वारा शिकार बनाया गया है। जवान को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः स्थानीय रोडवेज डिपो परिसर में जवान को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा गया। उसके चेहरे पर चोटों के निशान थे और उसके पास कोई सामान भी नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जवान की जेबों की तलाशी ली। उसकी जेब में पाया गया पर्स पूरी तरह से खाली था। जबकि उसके आसपास कोई सामान भी मौजूद नहीं था जबकि उसकी जॉकेट में करीब 800 रूपए की नकदी पायी गयी। पुलिस ने आसपास खड़े लोगों से जवान के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गयी। जिसके पश्चात बेहोश जपान की पहचान 46वाहिनी पीएसी कर्मी अनिल पुत्र मुन्ना लाल के रूप में की गयी। सूचना मिलने पर वाहिनी के कई जवान व अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंच गये।

You may have missed

Advertisement