Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

विषपान से नवविवाहिता की मौत रिपोर्ट दर्ज

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार) संदिग्ध हालत में एक नवविवाहिता की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी चन्द ्रपाल की पुत्री अनीता का विवाह एक वर्ष पूर्व प्रीत विहार निवासी राकेश से हुआ था। उनका कहना था कि गत दिवस राकेशके पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उसकी हालत खराब है। जब वह यहां पहुंचे तो देखा कि अनीता की मौत हो चुकी थी। जबइस बाबत ससुरालियों से बात की तो उन्होंने बताया कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। मायके वालों का आरोप था कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है और वे आयेदिन उससे मारपीट भी करते रहते थे जिसकी शिकायत अनीता ने कई बार उनसे की। मायके वालों का कहना था कि उन्होंने शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया लेकिन ससुरालिये 10लाख रूपए की मांग कर रहे थे जिसके न मिलने पर उन्होंने अनीता की हत्या कर दी। फिल हाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement