Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

महिला डेयरी योजना के अन्र्तगत महिला गोष्ठी का आयोजन किया

चमोली। डेयरी विकास विभाग द्वारा दुग्ध संघ के माध्यम से महिला डेयरी योजना के अन्र्तगत शनिवार को विकास भवन सभागार में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं, महिला स्वास्थ्य एवं कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में दशोली व जोशीमठ ब्लाक की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया। मुय विकास अधिकारी हंसादत्त पाण्डे ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि महिला समूहों को 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने महिला समूहों को होम स्टे संचालन के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान मुय विकास अधिकारी ने जनपद की सर्वश्रेष्ठ महिला दुग्ध उत्पादकों को नकद पुरस्कार देकर समानित किया। जिले में दुग्ध समिति पोखनी की दुग्ध उत्पादक महिला प्रमिला देवी द्वारा एक साल में सबसे यादा दुग्ध विक्रय कर 1.29 लाख की आय अर्जित करने पर उन्हें प्रथम पुरस्कार के तौर पर 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। दुग्ध समिति मेल्ठा की दुग्ध उत्पादक कविता देवी को द्वितीय पुरस्कार के तौर पर 7 हजार तथा दुग्ध समिति मठ की दुग्ध उत्पादक लीला देवी को तृतीय पुरस्कार के तौर पर 5 हजार रुपये की नगद धनराशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्र मोहन खन्तवाल ने महिलाओं को कानूनी जानकारी दी। डा0 नीलम ने महिला स्वास्थ्य के बारे में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने महिलाओं सशक्तिकरण से संबधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रबन्धक दुग्ध एनसी कुनियाल, सहायक प्रबन्धक दुग्ध दीपा गडिया, सहायक निदेशक दुग्ध राजेन्द्र सिंह चैहान, जिला बाल विकास अधिकारी संदीप कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र खन्तवाल, डा0 नीलम आदि सहित दुग्ध संघ की महिलाएं मौजूद थी।

You may have missed

Advertisement