Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बागेश्वर में 2 दिन शराब की दुकानें बंद: जिलाधिकारी

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि 18 नवम्बर, 2018 मतदान दिवस एवं 20 नवम्बर, 2018 मतगणना दिवस को जनपद के सभी देशी, विदेशी मदिरा की दुकान, बार व समस्त सैन्य कैन्टीन बन्द रहेंगे। निर्वाचन कार्य को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष ढ़ग से बिना किसी व्यवधान के निर्वाचन को सम्पन्न कराने हेतु यह आदेश जारी किये गये है। जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को कड़े निर्देश जारी किये है कि इस आदेश का कड़ार्इ से पालन हो और जनपद में पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से 24X7 विशेष चेंकिग अभियान चलाने के निर्देश दिये है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया आज 17 नवम्बर, 2018 के साय: से सभी दुकानें व बार बन्द रहेंगे।

You may have missed

Advertisement