बागेश्वर की 12 सस्ता-गल्ला दुकानों में 4 माह से राशन आपूॢत ठप
बागेश्वर। जिला पंचायत क्षेत्र असों के सस्ता-गल्ला दुकानों में पिछले साल दिसंबर से सरकारी राशन की आपूॢत ठप है, जिससे जनप्रतिनिधियों मे आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल की दुकानों में राशन नहीं भेजने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने राशन की आपूॢत नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। काफलीगैर तहसील के मटेला, बिलौरी, छौना, करासीबूंगा, गैरीगाड़, ओखलीसिरौद, जांठा, करासघट, करास, खौलसीर, बेदीबगड़, सैंज की सस्ता-गल्ला दुकानों में दिसंबर 2020 से अब तक राशन नहीं पहुंच सका है। सस्ता गल्ला विक्रेता नंदन सिंह, बहादुर सिंह, ठाकुर सिंह, हरीश सिंह, हरीश दगवाल, मोहन सिंह, हेमंत सिंह, हेम चंद्र, हरीश चंद्र, आनंद सिंह, रणजीत सिंह, धर्म सिंह आदि ने कहा कि राशन के लिए हर रोज उपभोक्ता उनकी दुकान पर पहुंचते हैं। राशन नहीं आने की बात पर उन्हें ताने सुनाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार डीएसओ से आपूॢत करने को कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने कहा कि अल्मोड़ा जिले के ताकुला गोदाम से राशन की आपूॢत होती है, जिससे सस्ता गल्ला विक्रेता भी परेशान हैं। चार माह से राशन अभी तक नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वह बागेश्वर जिले में निवास करते हैं, लेकिन राशन अल्मोड़ा से मिल रहा है, सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जिला का गोदाम बनकर काफलीगैर में तैयार है। वहां शीघ्र आपूॢत सुचारू की जाए। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, जिला पूॢत अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि इस बीच वेरीफिकेशन का काम चल रहा है। अप्रैल से जिले से राशन की आपूॢत सुचारू हो जाएगी। पिछला राशन अल्मोड़ा से ही मिल सकेगा।
