Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

आईपीएल 2021 में छा जाने को तैयार अर्जुन तेंडुलकर

नई दिल्ली ।  इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन का आयोजन 9 अप्रैल से होगा। इस टी20 लीग का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। हाल में संपन्न खिलाडिय़ों की नीलामी में मुंबई ने अधिक पैसे गेंदबाजों पर खर्च किए। मुंबई इंडियंस ने दिग्गज सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर को भी अपने साथ जोड़ा है। अर्जुन को मुंबई ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
21 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के साथ साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अर्जुन इस समय टीम के साथ जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुंबई ने हाल में अपने खिलाडिय़ों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें अर्जुन भी पिच नापते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कप्तान रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस रेकॉर्ड छठे खिताब के इरादे से मैदान में उतरेगी। मुंबई ने पिछले साल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता था।
पहली बार नीलामी का हिस्सा थे अर्जुन
अर्जुन पहली बार आईपीएल की नीलामी का हिस्सा बने थे। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन पहली बार अपने पिता की मेंटॉरशिप में खेलेंगे। अर्जुन भारतीय टीम को नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं और बीते साल वह मुंबई इंडियंस के साथ यूएई में भी गए थे।
इन 6 जगहों पर खेले जाएंगे मुकाबले
इस बार आईपीएल के सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। 56 लीग मुकाबले अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नै, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुंबई अपना दूसरा मुकाबला 13 अप्रैल को कोलकाता नााइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। ये मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

You may have missed

Advertisement