बागेश्वर में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न
बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) आज नगर पालिका परिषद् बागेश्वर व नगर पंचायत कपकोट के अध्यक्ष एवं सदस्य पदों हेतु मतदान शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया है। मतदान को निष्पक्ष, पारदश्र्ाी, एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बागेश्वर के पोलिंग बूथ राजकीय कन्या इन्टर कालेज, पुराना सी0एम0ओ0 कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बागेश्वर राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिलौनासेरा, नवीन पोंलिग बूथ पूर्वी एवं पश्चिमी तथा कपकोट के लो0नि0वि0 विश्राम गृह कपकोट, राजस्व निरीक्षक चौकी पालीडुगरा, प्राथमिक विद्यालय भयूॅ के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने प्रात: वैणीमाधव वार्ड के मतदेय स्थल में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदाताओं से अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भिकता तथा शान्तिपूर्ण ढंग से करने की अपील की। तद्पश्चात जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र बागेश्वर, कपकोट के पोंलिग बूथों मे जाकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते हुए मतदान में लगाये गये कार्मिको को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन करते हुए मतदान को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक हरीश चन्द्र काण्ड़पाल ने नगर पंचायत कपकोट के पोलिंग बूथ के लोक निर्माण विश्राम गृह कपकोट, राजस्व निरीक्षक चौकी पॉलीडुगरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपकोट व राजकीय प्राथमिक विद्यालय भयूं के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान पोलिंग बूथों में लगाये गये मतदान कार्मिकों को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष व पारर्दशिता के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को धैर्य व सजकता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी मतदेय स्थलों पर शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान हो रहा है। सभी मतदेय स्थलों में सभी व्यवस्थाऐं चॉक-चौबन्द है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी गयी है। उन्होंने भी आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने को कहा। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस अधिक्षक मुकेश कुमार, रिर्टनिग आफिसर कपकोट नरेन्द्र सिंह भण्डारी, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार कपकोट मैनपाल सिंह सहित अन्य जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थें।
निकाय निर्वाचन कन्ट्रोल रुम से प्राप्त सूचना के अनुसार नगर पंचायत कपकोट में पुरूष मतदाता 1593 एवं महिला मतदाता 1615 कुल मतदाता 3208 है, जिसमें से 1077 पुरूष मतदाताओं एवं 1277 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार नगर पंचायत कपकोट में 2354 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका मतदान प्रतिशत 73.38 रहा।
नगर पालिका परिषद् बागेश्वर में पुरूष मतदाता 8260 महिला मतदाता 8196 कुल मतदाता 16456 है, जिसमें से 5459 पुरूष मतदाताओं एवं 5953 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद बागेश्वर में 11412 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसका मतदान प्रतिशत 69.34 रहा। उक्त सूचना के आधार पर बागेश्वर का मत 69.34 प्रतिशत तथा कपकोट का 73.38 मतदान प्रतिशत रहा। इस प्रकार जनपद का कुल मतदान प्रतिशत 70.00 रहा है।
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कहा कि स्थानीय नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2018 निर्विवाद, शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े हुए सभी अधिकारी/कमर्चारियों को बहुत-बहुत बधार्इ दी।
