Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मिला राज्य चुनाव आयुक्त से,मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना के नेतृत्व में 18 नवम्बर को राज्य में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में बडे़ पैमाने पर लोगों के नाम मतदाता सूचियों से गायब होने की शिकायत पर एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ उत्तराखण्ड प्रदेश चुनाव आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेश के कई जनपदोें एवं देहरादून नगर निगम क्षेत्र के लगभग हर मतदान केन्द्र में इस प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई है तथा अनेक वार्ड़ो में पूरे मोहल्ले को ही गायब कर दिया गया और कई स्थानों में पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची में नही थे।
अनेक जगह परिवार में कुछ सदस्यों के नाम थे और कुछ लोगों के नाम गायब थे कई स्थानों में जानबूझकर मतदाता सूची में उनके नाम अधूरे व गलत अंकित किये गये थे। जिससे मतदातों में काफी आक्रोश था। श्री धस्माना ने कहा कि निर्वाचन नामावलियों में जानबूझकर कांगे्रस समर्थित मतदाताओं के नाम गायब किये गये है। राज्यभर में लगभग दो लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों मेें नही थे। उन्होनंे कहा कि मतदाता सूचियां नगर निकाय के आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियो के देखरेख मे बनती है इतने बडे पैमाने पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में न होना मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों पर डकैती डालने के समान है और इस अपराध के लिए आयोग को समयबद्व कार्रवाही करते हुए दण्ड देना चाहिए।
श्री धस्माना ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से इस बात पर गहरी नाराजगी व्यक्त की कि कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगणों के द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन करने की शिकायत पर मात्र नोटिस देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी व पूरे चुनाव में एक भी शिकायत पर किसी के विरूद्व भी ठोस कार्रवाही नही की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त चन्द्रशेखर भट्ट ने निर्वाचन नामावली में गड़बडी व नाम गायब होने के मामले को गंभीर बताते हुए कांगे्रस प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया कि 15 दिन के भीतर इसके लिए जिम्मेदार लोगों के विरूद्व शक्त कार्रवाही की जायेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर0 पी0 रतूड़ी, गरिमा महरा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महेश जोशी, प्रदेश सचिव परिणीता बडोनी, शान्ति रावत, सुनित राठौर, देवेन्द्र बुटोला, लाखीराम विज्लवाण, अनुज दत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement