Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

IPL MIX: बेंगलोर ने दिल्ली को एक रन से हराया, पॉइंट टेबल पर बनी सबसे टॉप टीम

अहमदाबाद, । विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलोर ने रोमांचक मुकाबला एक राण से अपने नाम किया। एबी डीविलियर्स (नाबाद 75) की विस्फोटक पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मंगलवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मुकाबले में बीते सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा वही लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 170 रन ही बना पाई। बेंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर की बेंगलोर ने 30 रन तक ही अपने दोनों ओपनरों कप्तान विराट कोहली (12) और देवदत्त पडिकल (17) का विकेट गंवा दिया।
इसके बाद रजत पाटिदार (31) और ग्लैन मैक्सवेल (25) ने बेंगलोर की पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन दोनों बल्लेबाज अपनी पारी को ज्यादा दूर नहीं ले जा पाए।
इनके अलाउट होने के बाद डीविलियर्स ने एक छोर संभाले रखा और 42 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के जडक़र टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। बेंगलोर ने अंतिम पांच ओवर में 56 रन बटोरे। वहीं, अंतिम ओवर में उसने 23 रन जुटाए। इस ओवर में डिविलियर्स ने तीन छक्के लगाए।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे ईशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, आवेश खान, अमित मिश्रा और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट चटकाए।
००

लगता नहीं, डीविलियर्स रिटायर हुए हैं : कोहली
अहमदाबाद, । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को एबी डिविलियर्स की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी की पारी को देखकर लगता नहीं है कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। डीविलियर्स ने मंगलवार रात यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मुकाबले में 42 गेंदों पर तीन चौक और पांच छक्कों की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेली, जिससे बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हरा दिया।
कोहली ने मैच के बाद कहा,  एबी मुझे यह कहते हुए पसंद नहीं करते हैं, लेकिन उन्होंने पांच महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन अगर आप उसे बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं तो ऐसा महसूस नहीं होता है कि वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते हैं।
उन्होंने कहा,  वह हमारे लिए एक संपत्ति की तरह हैं। मैं फिर से यही कहूंगा (मुस्कुराता हूँ)। उन्होंने पांच महीने तक नहीं खेला है, लेकि आप उनकी इस पारी को देखें।
डीविलियर्स को उनकी शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।
डीविलियर्स ने कहा,  मैं हाल-फिलहाल में भले ही मैच नहीं खेला हूं, लेकिन मैंने अपने फिटनेस को बरकरार रखा है। इसके लिए मैंने लगातार मेहनत की है। मेरे कमरे में भी ट्रेडमिल है। यही कारण है कि मैं अच्छा कर पा रहा हूं। भारत ने इस दौरान कुछ अच्छे गेंदबाज दिए हैं, सिराज भी उनमें से एक हैं। उन्होंने आज अच्छी गेंदबाजी की। बाकी, बल्लेबाजी में हमारे पास विराट कोहली और मैक्सवेल हैं ही। हम पिच पर जाकर अपना गेम इंजॉय करते हैं।
००

स्पिनरों को मदद नहीं मिलने पर स्टोयनिस के साथ गया : पंत
अहमदाबाद, । दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा है कि मंगलवार रात यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मुकाबले के दौरान स्पिनरों को विकेट से मदद नहीं मिल रही थी, इसलिए उन्होंने पारी का अंतिम ओवर तेज गेंदबाज मार्कस स्टोयनिस से कराने का फैसला किया। कप्तान ऋषभ पंत (नाबाद 58) और शिमरन हेटमायर (नाबाद 53) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें और रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
बेंगलोर ने स्टोयनिस के ओवर में 23 रन जुटाए, जोकि टीम को काफी महंगा पड़ गया और उसे करीबी हार झेलनी पड़ी।
पंत ने मैच के बाद कहा,  निश्चित रूप से यह बहुत निराशाजनक है। उन्होंने इस विकेट पर 10-15 रन ज्यादा बनाए। हम बस एक रन से ही रह गए।
उन्होंने कहा,  हमने अच्छा प्रयास किया। शुरूआत और बीच के ओवरों में कुछ और रन बन सकते थे। शिमरन ने अच्छी पारी खेली और यह हमारे लिए मैच का प्लस प्वाइंट रहा। गेंदबाजी के दौरान मैंने महसूस किया कि गेंद स्पिन से अधिक तेज गेंदबाजों को अंत में मदद दे रही थी इसलिए मैंने अंतिम ओवर स्टॉयनिस को दिया।
००

आईपीएल-14 : हर्षल के पास पर्पल कैप बरकरार
अहमदाबाद  । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल के 14वें सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर चल रहे हैं और इसलिए उनके पास पर्पल कैप बरकरार है। हर्षल के नाम इस सीजन में अब तक 17 विकेट हैं। पटेल ने मंगलवार रात यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ दो विकेट चटाकए हैं।
उनके बाद दिल्ली के आवेश खान 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर है।
सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बेंगलोर के ग्लैन मैक्सवेल 223 रनों के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 265 रनों के साथ टॉप पर हैं और उनके पास ऑरेंज कैप कायम है।
००

दिल्ली को हराकर प्वाइंट टेबल में फिर नंबर 1 बनीं बेंगलोर
अहमदाबाद, । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मंगलवार को यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 22वें और रोमांचक मुकाबले में बीते सीजन की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर अंकतालिका में फिर से टॉप स्थान हासिल कर लिया। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 171 रनों का स्कोर बनाया और फिर दिल्ली को निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 170 रनों पर रोक दिया।
बेंगलोर की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है और अब वह 10 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गया है। दिल्ली को छह मैचों में दूसरी हार झेलनी पड़ी है और टीम आठ अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे नंबर पर मौजूद है। टीम के पास हालांकि अभी एक मैच और बचा हुआ है, जोकि वह बुधवार को खेलेगी और अगर वह जीतती है तो फिर से टॉप पर पहुंच जाएगी।
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।

You may have missed

Advertisement