Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

टॉस जीतने के बाद ही सनराइजर्स हैदराबाद की हार हो गई थी तय, सामने आया कारण

नईदिल्ली, । आईपीएल 2021 के तहत बीते दिन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले में हैदराबाद की हार तो टॉस जीतने के बाद ही तय हो गई । बता दें कि मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
पर वॉर्नर के इस फैसले से चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चकित रह गए थे। इस बारे में उन्होंने कहा कि यहां दूसरी पारी में ओस पड़ती है । ऐसे में हम गेंदबाजी करना चाहते थे । हालांकि दूसरी पारी में ओस नहीं पड़ी लेकिन दिल्ली के मैदान का रिकॉर्ड रहा है कि यहां की दूसरी पारी में ओस के कारण स्पिन गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिलती ।वैसे मुकाबले में हार की जिम्मेदारी सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने ही ली।
उन्होंने कहा कि , हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी है। हमने कम रन बनाए। मेरे कम से कम 15 शॉट फील्डरों के पास गए हालांकि उन्होंने मनीष पांडे की तारीफ की जिन्होंने टीम के लिए शानदार पारी खेली। 14 वें सीजन के तहत सनराइजर्स हैदराबाद का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा है ।
हैदराबाद की टीम को छह मैचों में से पांच के तहत अब तक हार मिली है। लगातार हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर संकट के बादल हैं।सनराइजर्स हैदराबाद ने एक ही जीत दर्ज की है और वह प्वाइंट्स टेबल में सबसे आखिर में मौजूद है। हैदराबाद की टीम लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अपने आलोचकों के निशाने पर

You may have missed

Advertisement