पृथ्वी शॉ के बल्ले से आया तूफान, तोड़ा डाला वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड
अहमदाबाद । आईपीएल 2021 में केकेआर के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली कैपटिल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बल्ले से तूफान आया। उन्होंने मुकाबले में 18 गेंद पर धमाकेदार अर्धशतक जड़ा और इतिहास के पन्नों पर अपना दाम दर्ज करवाया।पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी की और उन्होंने 41 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के की मदद से 82 रनों की पारी खेली।
पृथ्वी शॉ की शानदार पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही। पृथ्वी शॉ ने आईपीएल 2021 का सबसे तेज अर्धशतक लगाने के साथ ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी तोड़ा । पृथ्वी शॉ ने केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 18 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए।
दीपक हुड्डा ने 20 गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया था । 18 गेंद पर ऐसा करते हुए पृथ्वी शॉ ने दीपक हुड्डा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक क्रिस मोरिस ने 17 गेदों में जड़़ा था । वहीं ऋषभ पंत ने 18 गेंदों में यह कारनामा किया था। जबकि दिल्ली के लिए वीरेंद्र सहवाग ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। पृथ्वी शॉ ने यहां सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ डाला ।
मुकाबले की बात कीजाए तो केकेआर ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए । वहीं इसके जवाब में केकेआर ने पृथ्वी शॉ के अर्धशतक के दम पर 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 156 रन बनाकर जीत अपने नाम की। केकेआर को मात देकर ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स जीत की पटरी पर लौट आई है।
