March 23, 2026

बागेश्वर में बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर पर हर गाँव मे ऑक्सीमिटर देने को डीएम ने दिया निर्देश

बागेश्वर ।  कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बडी तेजी से बढ रही है, जिसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए उप जिलाधिकारियों, नोडल अधिकारियों, तथा स्वास्थ विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आवश्यक बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले निरंतर बडी तेजी से बढ रहे हैं, जिसके लिए यह नितांत आवश्यक है कि संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए यह सुनिश्चित किया जाय कि जो दायित्व एवं जिम्मेदारी जिस अधिकारी एवं कर्मचारी को दी गयी है वह अपने दायित्वों का निवर्हन सर्तकता के साथ गंभीरता से निर्वहन करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही व ढिलार्इ न बरती जाय। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि जनपद में आने वाले व्यक्तियों एवं संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आये व्यक्तियों की अनिवार्य रूप से तत्काल सैंपलिंग कराने के निर्देश दियें। इसके लिए उन्होंने सैंपलिंग टीम को भी बढाने के निर्देश दियें ताकि अधिक से अधिक लोंगो के सैंपल लियें जा सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि यदि किसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से किसी व्यक्ति की मृत्यु हुर्इ तो संबंधित क्षेत्र की अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत सैंपलिंग सुनिश्चित करायी जाय, इसमें किसी भी प्रकार की कोर्इ ढिलार्इ न बरती जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि जनपद मे आने वाले व्यक्तियों को होम आइसोलेशन किया जाय, तथा होम आइसोलेशन में रह रहें व्यक्तियों को मेडिकल किट अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने अधिक से अधिक मेडिकल किट स्वंय सहायता समूह की महिलाओं से तैयार कराने के निर्देश दियें, ताकि अधिक से अधिक किट तैयार हो सकें। उन्होने नोडल अधिकारी सीआरटी एवं बीआरटी को निर्देश दियें हैं कि जनपद में आने वाले व्यक्तियों पर कडी निगरानी रखते हुए सभी की कांटै्रक्ट टे्रसिंग त्वरित गति करायी जाय, इसके लिए उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर तैनात कृषि अधिकारियों को भी बीआरटी टीम में शामिल करने के निर्देश देते हुए उनके द्वारा भी क्षेत्र में निगरानी करने के निर्देश दिंयें तथा क्षेत्र में किसी व्यक्ति में कोरोना से संक्रमित लक्षण पाये जाने पर उसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दियें कि कोविड संक्रमण में तैनात जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा है एवं कोर्इ अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्य पर उपस्थित नहीं हैं तो ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवार्इ अमल में लायी जायेगी। उन्होंने ग्राम पंचायत पर गठित निगरानी समिति को भी बडी सर्तकता से कार्य करने के निर्देश दियें तथा ग्राम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी रखे एवं किसी भी व्यक्ति में किसी भी प्रकार के लक्षण पायें जाने पर इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम एवं नजदीकी चिकित्सालय में दे ताकि संबंधित व्यक्ति की तत्काल जांच करायी जा सकें। उन्होंने प्रत्येक गांव में ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देश दियें कि महाविद्यालय में बनायें जा रहें 50 बेड के कोविड केयर सेंटर को तत्काल तैयार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद में ऑक्सीजन व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए नोडल अधिकारी ऑक्सीजन को निर्देश दियें कि जनपद में लगने वाले ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के संबंध में जो भी कार्यवाही की जानी हैं, उसे जल्द से जल्द पूर्ण कर ली जाय, ताकि जिला चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेंटरों में 150 बेडों हेतु ऑक्सीजन की व्यवस्था जल्द से जल्द करायी जा सकें। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकािरायें को अपने-अपने क्षेत्रों स्थापित निजी क्लीनिकों पर पैनी नजर बनायें रखने के निर्देश दियें तथा प्रतिदिन आने वाले मरीजों का पूर्ण डाटा भी संकलित करने को कहा। इसके साथ ही यह भी देखा जाय कि संबंधित क्लीनिक संचालक द्वारा कोविड से संबंधित लक्षण वाले व्यक्ति को आरटीपीसीआर टेस्ट हेतु भेजा गया है या नहीं यदि संबंधित क्लीनिक द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है उसकी भी जवाबदेही तय की जाय। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को यह भी निर्देश दियें कि जनपद में संचालित मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं का स्टॉक भी चैंक करें, ताकि आवश्यकता पडने पर इन दवाओं की आपूर्ति की जा सकें। उन्होने नोडल अधिकारी लॉजिस्टिक को निर्देश दियें कि कोविड संक्रमण से संबंधित उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण, सामाग्री इत्यादि की किसी भी प्रकार की कमी न हो तथा कही से भी डिमांड आने पर तत्काल उसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बीडी जोशी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, काण्डा राकेश चन्द्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, गरूड जयवर्द्धन शर्मा, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एन0एस0टोलिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 एस0पी0त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, महाप्रबंधक जिला उद्योग जीपी दुर्गापाल, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी आरके0ंिसह, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बंसत सिंह मेहता, डॉ0 प्रमोद जंगपांगी, हरीश पोखरिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकरी शिखा सुयाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।