Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

भारतीय सेना में सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के रूप में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

लखनऊ । भारतीय सेना में सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के एनरॉलमेंट के लिए भर्ती अधिसूचना www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है जो 06 जून 2021 से 20 जुलाई 2021 तक खुला रहेगा।
सोल्जर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) के लिए 17 ½ – 21 की आयु सीमा (01 अक्टूबर 2000 से 01 अप्रैल 2004 के बीच जन्म), ऊंचाई 152 सेमी और वजन सेना चिकित्सा मानकों के अनुसार ऊंचाई और आयु के अनुरूप होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं / मैट्रिक पास होना चाहिए जिसमें कुल 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% अंक हो । एक बार उम्मीदवारों का पंजीकरण समाप्त हो जाने के बाद, एक कट ऑफ सूची तैयार की जाएगी और प्रवेश पत्र केवल सीमित संख्या में अभ्यर्थियों को भरने के लिए आवश्यक रिक्तियों के अनुपात में जारी किए जाएंगे। कट ऑफ मेरिट लिस्ट पहले 10वीं कक्षा में कुल अंकों के आधार पर तय की जाएगी और उसके बाद यदि समान अंक वाले अधिक उम्मीदवार हैं, तो अधिक आयु के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जायेगी ।

Advertisement