Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 107 रुपये लीटर तक पहुंचा दाम

नई दिल्ली , । एक दिन की स्थिरता के बाद आज यानी बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल को आज फिर महंगा कर दिया है। लगातार महंगा हो रहा पेट्रोल इस समय कुछ शहरों में 107 रुपये लीटर के पार बिक रहा है। बता दें कि आज पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर तो वहीं, डीजल की कीमत में 13 पैसे तक की तेजी आई है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.66 रुपये और डीजल का दाम 87.41 रुपये है।
इन शहरों 105 रुपये के पार हुआ पेट्रोल
– राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 107.79 रुपये और डीजल 100.51 रुपये प्रति लीटर
– मध्यप्रदेश के अनूपनगर में पेट्रोल 107.43 रुपये और डीजल 98.43 रुपये प्रति लीटर
– रीवा में पेट्रोल 107.07 रुपये और डीजल 98.10 रुपये प्रति लीटर
– भोपाल में पेट्रोल 104.85 रुपये और डीजल 96.05 रुपये प्रति लीटर
– परभणी में पेट्रोल 105.16 रुपये और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर
महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट
– दिल्ली में पेट्रोल 96.66 रुपये और डीजल 87.41 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 102.85 रुपये और डीजल 94.84 रुपये
– कोलकाता में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 90.25 रुपये
– चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 97.91 रुपये और डीजल 92.04 रुपये पर
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर स्रूस् के जरिए भी रेट चेक कर सकते है। आप 92249 92249 नंबर पर स्रूस् भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं। आपको क्रस्क्क<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको क्रस्क्क 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

You may have missed

Advertisement