Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

गुलदार ने युवक को मार डाला

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज में व्यासघाट के पास द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम बागी निवासी एक युवक को गुलदार ने मार डाला। गुलदार के हमले से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। उप राजस्व निरीक्षक हेमेन्द्र प्रकाश ने बताया कि बीते गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि बागी निवासी 28 वर्षीय पृथ्वीचन्द्र पुत्र यशवंत को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। गुलदार द्वारा युवक के मारे जाने पर स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने घटनास्थल पर पिंजरा लगाने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीण भारत सिंह ने बताया कि पृथ्वीचन्द्र गुरुवार की शाम बकरी चुगाने के लिए ग्राम छैतूड की सरहद पर ब्यासघाट के समीप आया था। जहां गुलदार द्वारा युवक पर हमला कर दिया गया। युवक के देर शाम घर न पहुंचने पर परिजनों सहित ग्रामीण युवक की ढूंढ में निकले। जहां छैतूड की सरहद पर ब्यासघाट के समीप सतपुली- ब्यासचट्टी मोटर मार्ग पर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे युवक का शव क्षत- विक्षत अवस्था में पड़ा मिला।

You may have missed

Advertisement